
रिपोर्ट – विनोद कुमार (Kotdatimes.com) 8/2/2022
एक वर्ष में 90 दिवस तक जिन श्रमिको द्वारा निर्माण कार्य मे किये गए हो वे निर्माण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते है। इसमे पंजीयन उपरांत श्रमिक की पूर्ण सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।आदिवासी विकास मंच द्वारा कोटड़ा में इस प्रकार के श्रमिकों का जुड़ाव करने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे है। नरेगा में 90 दिवस पूर्ण किये गए श्रमिक भी इससे जुड़ सकते हैं।

आदिवासी विकास मंच और ग्राम पंचायत उखलियात के संयुक्त तत्वाधान में पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 29 महिलाओ व 23 पुरुषों कुल 52 श्रमिक जिन्होंने नरेगा में 90 दिवस 1 वर्ष में पूर्ण किये है उनका आवेदन तैयार किया गया।आदिवासी विकास मंच के रेशमाराम गरासिया, अमरसिंह गरासिया, होनाराम गमेती और शांतिलाल पारगी द्वारा आवेदन तैयार किये गए व बी.ओ.सी.डब्लू. की सभी योजनाओ की जानकारी प्रदान की।

ग्राम पंचायत उखलियात की सरपंच हल्दीदेवी वार्ड पंच लक्ष्मण ने सभी को अधिक से अधिक इस बोर्ड में पंजीकृत होने का आह्वान किया। ग्राम विकास अधिकारी भवरलाल मेघवाल ने सभी आवेदनों को प्रमाणित किया।