
रिपोर्ट – विनोद कुमार (कोटडा टाइम्स)
25/03/2021
आज दिनांक 25 मार्च के दिन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माउंट आबू के दो भवनों का लोकार्पण किया गया | कार्यक्रम में माउंट आबू उप खंड अधिकारी श्री गौरव सैनी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे | साथ ही भामाशाह यशवंत पाटिल, अधिवक्ता राजेंद्र गहलोत, रेडियो मधुबन कार्यक्रम प्रभारी बी के कृष्णा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आबू रोड, कमलेश कुमार एवं विद्यालय की प्रधान अध्यापिका मृदुला व्यास एवं विद्यालय के अन्य सभी अध्यापक भी मौजूद रहे | उपस्थित अतिथियों ने रीबन काट कर और नेम प्लेट अनावरण कर भवनों का उद्घाटन किया |

कार्यक्रम के दौरान दो शाला कक्षों का उद्घाटन किया गया | जिनमे से एक कक्ष श्रीमती लतिका पाटिल द्वारा जीर्णोद्धार किया गया एवं दूसरा कक्ष स्वर्गीय इंजीनियर हेमंत पाटिल की स्मृति में उनके भाई बी.के. यशवंत पाटिल द्वारा जीर्णोद्धार किया गया है |

उपखंड अधिकारी श्री गौरव सैनी जी ने भामा शाह की तारीफ करते हुए कहा की इसी प्रकार से भामाशाह आगे आकर सहयोग करते रहे तो बालिकाओं को शिक्षा हेतु आसानी होती रहेगी | साथ साथ बालिकाओं को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु सुझाव दिए एवं सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनोंओं के बारे में जानकारी दी | अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, आबू रोड, कमलेश कुमार ने भामा शाह के द्वारा किए गये कार्य की सराहना की | मृदुला व्यास जी ने सभी को धन्यवाद अर्पित किया | अध्यापक जे.एल. यादव जी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया |इस कार्यक्रम में दौरान विद्यालय की अनेक छात्राएँ भी उपस्थित रही | कार्यक्रम के बाद सभी को मिठाई दी गयी |