जल संरक्षण जन अभियान पोस्टर का किया विमोचन
उदयपुर, 03 जून। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट चैंबर में 5 जून से शुरू हो रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, वाटरशेड विभाग के अधीक्षण अभियंता अतुल जैन मौजूद रहे।
