ब्लॉक कोटड़ा:–पाण्डी बोर में (देवला) राणा पूंजा भील की 504 वीं जयंती राणा पूंजा भील के जन्म स्थान मेरपुर में 5 अक्टूबर 2025 को जयंती मनाने हेतु आज चौथी मीटिंग पांडी बोर में रखी गई। जिसमें सर्व समाज के समाज सेवीयों ने भाग लिया ।सभी ने एक स्वर में भव्य प्रोग्राम मनाने की निर्णय लिया। अगली मीटिंग 3 अक्टुबर 2025 को दोपहर को रखी है। 5 बीघा जमीन आवंटन के लिए आगे की रणनीति बनाई। समाज सेवी श्री लाडू राम वडेरा ने बैठक में राणा पूंजा की मूर्ति लगाने के लिए जोर दिया और कहा कि जब तक मूर्ति स्थापित नहीं करेंगे तब तक सेन से नहीं बैठेंगे।

रावता राम गरासिया यूथ अध्यक्ष आदिवासी मंच ब्लॉक कोटड़ा ने कहा कि हम सरकार को अवगत करवा कर मेवाड़ सर्किट पर्यटक के रूप में जन्म स्थान मेरपुर को शामिल कर मेरपुर का विकास करने की रणनीति बताई व साथ ही सर्व समाज से जन्म जयंती के इस अवसर पर एक जुट होकर राणा पूंजा भील की जयंती मेरपुर में मनाने का आग्रह किया । सरपंच लौहरचा श्री लाडू राम जी परिहार ने सभी को इस प्रोग्राम की जिम्मेदारी दी गई। समाज सेवी श्री हीरा राम जी बेकरिया ने सभी युवा ओ की राणा पूंजा भी की जीवनी के बारे बात की । भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष श्री लाला राम मालवा का चौरा ने सभी सोशल मीडिया से अधिक से अधिक युवा ओ की जोड़ने की बात ही ।

समाज सेवी श्री मीठा राम पालछा ने सभी को एक जुट रहकर कार्य क्रम को सफल बनाने की बात की। इस दौरान अध्यापक श्री उदा राम जी डोडियार , अध्यापिका श्रीमती चंपा देवी,अध्यापक श्री चतरा राम, भील जनजागृति मंच ब्लॉक कोटड़ा युवा अध्यक्ष श्री देवीलाल खैर , समाज सेवी नरशा राम जी तेजवास,हरीश जी घाटा, विरमा राम केंद्रीया बोर ,जिला परिषद सदस्य राजा राम गरासिया रावता राम गरासिया घाटा, समाज सेवी नाथू राम जी बड़ा मगरा (घाटा), समाज सेवी श्री खेता राम जी परिहार तेजावास आदि मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राणा पूंजा भील की जन्म जयंती मेरपुर में 5 अक्टूबर 2025 को मनाने का निर्णय लिया।
