कोटडा के मांडवा में नुक्कड नाटक कर दिया नियमित स्कूल भेजने का संदेश

कोटड़ा (उदयपुर)।
क्षमतालय फाउंडेशन द्वारा 7 मार्च 2026 को कोटड़ा क्षेत्र के मांडवा में बच्चों की शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।


नाटक में कलाकारों ने संदेश दिया कि सभी बच्चे नियमित रूप से स्कूल जाएं और अपनी पढ़ाई पूरी करें। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को जारी रखने पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि कई युवा बच्चे दसवीं और बारहवीं कक्षा के बीच में ही पढ़ाई छोड़कर रोजगार के लिए पलायन कर जाते हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। नाटक के माध्यम से ऐसे बच्चों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कोटडा के मांडवा में नुक्कड नाटक कर दिया नियमित स्कूल भेजने का संदेश


कार्यक्रम में माता-पिता से भी अपील की गई कि वे अपने बच्चों को घर के काम में लगाने के बजाय नियमित रूप से स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा पर ध्यान दें। साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि जब स्कूल दोबारा खुलें तो जिन बच्चों का नामांकन नहीं हुआ है या जो स्कूल नहीं जा रहे हैं, उनका स्कूल में प्रवेश करवाकर उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाए।


नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के इस महत्वपूर्ण संदेश की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *