सिरोही जिला कलक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यह शिविर 24 जून को पांचों पंचायत समिति की 13 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में आयोजित होगा। जिला स्तरीय शिविर पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत वीरवाडा लगाया जाएगा। शिविर कार्यक्रमानुसार 9 जुलाई तक आयोजित होगा। इस शिविर में राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य 15 राजकीय विभागों के कार्यों को भी शामिल किया गया है। यह शिविर महत्वपूर्ण है, आमजन के कार्यो कर राहत प्रदान की जानी है साथ ही लक्ष्यों की पूर्ति करना सुनिश्चित करें तथा सभी विभाग समर्पित भावना से इसमें सहभागी बनें जिससे योजनाओं का लाभ आमजन को सुगमता से प्राप्त हो।
यह शिविर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए एक निश्चित समय सीमा में निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
अति. जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला द्वारा इस शिविर प्रभारी द्वारा डाटा एन्ट्री किस प्रकार से की जानी है एवं कौन -कौन से कार्य किए जाने है, उनकी विस्तृत प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
सिरोही जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाडा -अल्पा चौधरी
