अहिंसा सर्किल सिरोही से रन फॉर एनवॉयरमेंट का आयोजन

जिला प्रशासन, पर्यावरण समिति एवं वन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश देते हुए अहिंसा सर्किल सिरोही से रन फॉर एनवॉयरमेंट का आयोजन किया गया।
अहिंसा सर्किल पे सहायक वन संरक्षक जगदीश कुमार, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, अति. जिला शिक्षा अधिकारी नरेश परमार एवं सीओ स्काउट एम.आर.वर्मा ने रन फॉर एनवॉयरमेंट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी संभागीयों को टी शर्ट व कैप प्रदान की गई। इस दौरान सभी ने पेड लगाने, पर्यावरण संरक्षण तथा जल संरक्षण के नारे दिए।

रन फॉर एनवॉयरमेंट में प्रथम स्थान पर भानुप्रताप सिंह राजकीय महाविद्यालय सिरोही रहा, वहीं द्वितीय स्थान पर प्रियांशी सोलंकी पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही रही। कार्यक्रम के अंत में बाल मंदिर में आयोजित समारोह में सभी को कपडे की थैली वितरित की गई।

कार्यक्रम का आयोजन डीसीएफ मृदुला सिंह एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी बी.आर.सियाग के मार्ग दर्शन में किया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण शिविर में पोस्टर, वाद विवाद, निबंध तथा कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपलसिंह राव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *