सिरोही जिले के प्रभारी सचिव ने पिण्डवाडा की ग्राम पंचायत अजारी में विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन

जिले के प्रभारी सचिव इन्द्रजीत सिंह ने गुरूवार को पिण्डवाडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत अजारी में विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में राजीविका समुह की महिलाओं से संवाद किया | तथा उनके द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन कर उसकी सराहना भी की। समुह की महिलाओं ने उन्हें पलास साबुन बनाने की प्रक्रिया भी बताई। प्रभारी सचिव ने फुलों से बनाये गये हर्बल साबुन तथा मोरिंगा (सहजन के पत्ते) के पाउडर की प्रशंसा कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।


उन्होंने उपस्थित राजीविका महिला समुह को सम्बोधित करते हुये लखपति दीदी योजना, सोलर दीदी योजना, कृषि सखी सहित विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभो के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर आमजन को लाभान्वित करने की आवश्यकता बताई तथा कहा कि स्वयं सहायता समुह से स्थानीय महिलाओं के स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा अधिकतम महिलाओं को स्वरोजगार मिल सकता है।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने उपखंड अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *