सिरोही में राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरूवार को राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया।जिला परियोजना प्रबंधक अंबिका राणावत ने बताया कि जिला सिरोही में वंदे गंगा जला संरक्षण जन अभियान के तहत राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जेल चौराहा से सरजावाव गेट होते हुए सुभाष पार्क लाखेराव तालाब तक कलश यात्रा निकाली गई।

वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, प्रभारी सचिव इन्द्रजीत  सिंह , जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल सहित अतिथियों द्वारा पौधारोपण, सरोवर पूजन व पीपल पूजन किया गया। प्रभारी सचिव ने वनधन विकास केन्द्र द्वारा बनाये गये इको फ्रैंडली उत्पाद की स्टॉल का निरीक्षण किया। महिला निधि बैंक के माध्यम से जिले की लखपति दीदी को स्वीकृत ऋण राशि 43,02,335 रूपये का चैक वितरण किया गया।इस दौरान राजीविका के जिला प्रबंधक सूर्य प्रकाश कवरिया, कार्तिक श्रृंगी, पिंकी कुमारी, जिला लेखाकार लोकेश कुमार शर्मा, नॉन फार्म वाईपी सांद्रा एस मोहन, निधि गुसाई बीपीएम सिरोही, प्रांजलि जाधव बीपीएम शिवगंज एवं समस्त राजीविका स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *